UP Bhulekh: यूपी भूलेख खसरा खतौनी नकल भू नक्शा ऑनलाइन देखें 2023

UP Bhulekh : केन्द्र सरकार के साथ ही सभी राज्य सरकारें सरकारी सेवाओं को डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन कर दिया है | इससे देश के नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख से जुड़ी जानकारी को भी ऑनलाइन कर दिया गया है | इसके लिए bhulekh portal शुरू किया गया है | इस पोर्टल पर जाकर राज्य के लोग अपनी जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं |

इस पोर्टल पर bhulekh UP, खसरा खतौनी नक़ल एवं भू नक्शा आसानी से देख सकते हैं | इसके लिए आपको upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाना होगा | दोस्तों इस पोर्टल से आप भूलेख से जुड़ी क्या क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दिया गया है | इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें |

यूपी भूलेख खसरा खतौनी : UP Bhulekh

दोस्तों पहले राज्य के लोगों को अपने भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था | इससे लोगों के समय के साथ ही पैसे भी बर्बाद होते थे | सरकार द्वारा भूलेख पोर्टल को शुरू कर देने से अब घर बैठे ही भूलेख की जानकारी आसानी से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर प्राप्त किया जा सकता है | ऑनलाइन पोर्टल के शुरू हो जाने से भूलेख का ब्यौरा ऑनलाइन समय समय पर अपडेट होता है | इससे सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी |

आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किये गए upbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने जमीन का ब्यौरा प्राप्त कर सकते हैं | इस पोर्टल पर आप भूमि जमाबंदी, खसरा खतौनी एवं भूमि नक्शा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इस पोर्टल को राज्य के राजस्व विभाग द्वारा 2 मई 2016 से संचालित किया जा रहा है।

upbhulekh.gov.in के बारे में जानकारी

इस पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार  द्वारा शुरू किया गया है | इस पोर्टल से आप अपने जमीन का पूरा विवरण का मालिकाना हक़ जमा कर सकते हैं | इस पोर्टल पर जमीन की पूरी जानकारी पूरी सही होती है | इस पोर्टल पर आप अपने जमीन का जमाबंदी, खसरा , खतौनी , भूमि का नक्शा एवं जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से ऑनलाइन देख सकते है | पहले राज्य के लोगों को इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए अपने तहसील के कचहरी जाना पड़ता है | जिसमें उनका समय भी बर्बाद होता था एवं पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं | अब जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी मुफ्त में घर UP Bhulekh Portal के माध्यम से बैठे देख सकते हैं |

UP Bhulekh Highlights

पोर्टल का नामUP Bhulekh : यूपी भूलेख
लांच किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार
पोर्टल के लाभार्थीउत्तर प्रदेश के निवासी
पोर्टल का उद्देश्यभूलेख से जुड़ी जानकारी एवं रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटhttp://upbhulekh.gov.in/

UP Bhulekh : Land record computerization

केन्द्र सरकार के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी भूलेख पोर्टल को शुरू किया गया है | इस पोर्टल पर यूपी भूलेख की पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल जायेगी | जैसे कि आप अपने भू अभिलेख का डाटा, भूलेख के मालिक कौन है , भूलेख का खसरा खतौनी एवं जमाबंदी के साथ ही जमीन से जुड़ी पूरा अपडेट भी देख सकते हैं | इस पोर्टल के शुरू हो जाने से भूलेख से जुड़ी जानकारी में पारदर्शिता आएगी |

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल की शुरुआत 2 मई 2016 को शुरू किया गया था | इसके बाद राज्य के सभी जिलों में इसे लागू किया गया | आप अपने तहसील को सेलेक्ट करके अपने जमीन का भू अभिलेख चेक कर सकते हैं | इस पोर्टल पर भू नक्शा को भी अपडेट कर दिया गया है |

यूपी भूलेख पोर्टल का उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का मकसद राज्य के लोगों को भूलेख से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन प्रदान करना है | इसके अलावा सरकारी तंत्र में पारदर्शिता बढ़ाना भी इस पोर्टल का उद्देश्य है | पोर्टल को शुरू हो जाने से राज्य के लोग अब घर बैठे ही UP Bhulekh Portal पर जाकर अपने जमीन का भूलेख एवं खसरा खतौनी आसानी से देख सकते हैं | इस पोर्टल को शुरू करने से राज्य के लोगों को अपने जमीन की जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा |

UP Bhulekh पोर्टल के लाभ

  • इस भूलेख पोर्टल के शुरू होने से राज्य के लोग अपने जमीन की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं |
  • उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा संचालित इस पोर्टल पर आप भूलेख, भू नक्शा , जमाबंदी एवं khasra khatauni देख सकते हैं |
  • भूलेख की जानकारी ऑनलाइन हो जाने से आप घर बैठे ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इससे आपका समय एवं पैसा दोनों बचेगा |
  • अब राज्य के लोगों को सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी |
  • सरकारी तंत्र में पारदर्शिता आएगी एवं भ्रष्टाचार में कमी आएगी |
  • अब जमीन को खरीदने से पहले लोग आसानी से जमीन के वास्तविक मालिक का पता आसानी से पता कर सकते हैं |

UP Bhulekh में प्रयोग होने वाले शब्द

  • खसरा नंबर- यह एक इरानी शब्द है | खसरा नंबर गाँव के जमीन के एक टुकडें को दिया जाता है | जो की कृषि योग्य हो |
  • खाता/खेवट नंबर- खाता या खेवट नंबर ऐसी संख्या है जो जमीन के मालिकों को संयुक्त रूप से दी जाती है |  
  • खतौनी नंबर- खतौनी एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें जमीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है | यह संख्या जमीन के वास्तविक मालिक को दी जाती है |   
  • जमाबंदी/फर्द- जमाबंदी/फर्द में मुख्य भूमि रिकॉर्ड विवरण दिया जाता है | जैसे कि – जमीन के मालिक का नाम, कल्टीवेटर का नाम, खसरा नंबर, भूमि, क्षेत्र, फसल विवरण, पट्टा विवरण आदि होते हैं।

UP Bhulekh : यूपी भूलेख जमाबंदी नक़ल खसरा खतौनी कैसे देखे

दोस्तों यदि आप अपने जमीन का भूलेख खसरा खतौनी देखना चाहते हैं, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से देख सकते हैं |

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा |
  • होम पेज पर भूलेख से जुड़ी पूरी जानकारी के लिंक खुलकर आ जायेंगे | आप जो चेक करना चाहते हैं उस पर क्लिक कर सकते हैं |
UP Bhulekh
  • खसरा खतौनी की नक़ल देखने के लिए, खसरा नक़ल के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जायेगा |
  • इस पेज पर आपको कैप्चा कोड भरना होगा फिर submit के बटन पर क्लिक करना होगा |
UP Bhulekh
  • आपके सामने नया पेज खुल जायेगा | फिर आपको अपने जिला ,तहसील, ग्राम को चुनना होगा |
UP Bhulekh
  • ग्राम को चुनने के बाद आपके सामने जमीन की जानकारी के लिए कई विकल्प आ जायेंगे | जैसे कि- अपने खसरा / गाटा संख्या द्वारा खोजे, खाता संख्या द्वारा खोजे, खातेदार के नाम द्वारा खोजे और नामांतरण दिनांक से खोजे के विकल्प आ जायेंगे |
UP Bhulekh
  • आप जिस विकल्प के द्वारा जमीन की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उस को सेलेक्ट कर लें |
  • फिर आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी आसानी से देख सकते हैं |

उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे ?

  • अपने जमीन का भू नक्शा देखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से जमीन का नक्शा देख सकते हैं |
  • भू नक्शा के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ।
up bhu naksha
  • यूपी भू नक्शा का ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा ।
  • इस होम पेज पर आपको अपना जिला, तहसील, गाँव आदि का चयन करना होगा | आपके मोबाइल / लैपटॉप पर आपके क्षेत्र का नक्शा खुलकर आ जाएगा।
  • खाताधारक का नाम चेक करने के लिए अपने फार्म नंबर पर क्लिक कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद, आपको खाता संख्या दिखाई देगा, अब खाता धारक का नाम चुनें, जिसे आप देखना चाहते हैं।
  • आपके जमीन का भू नक्शा खुलकर आ जाएगा जिसे आप प्रिंट करके ले सकते हैं |

Bhulekh UP पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल को login करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश भू राजस्व की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको LOGIN के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Bhulekh UP
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा | इस पेज पर निम्नलिखित ऑप्शन आपके सामने खुलकर आएंगे। जो नीचे दिया गया है |
    • बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
    • बोर्ड ऑफ रेवेन्यू रिपोर्ट लॉगइन
    • तहसील म्यूटेशन लॉगइन
    • डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव लॉगइन
    • तहसील एडमिनिस्ट्रेटर लॉगइन
    • तहसील रिपोर्ट लॉगइन
    • Kha. Pu-3 Print login
  • आप अपने जरूरत के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं | फिर उस पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • फिर आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।

इस प्रकार से आप इस पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।