भूलेख यूपी upbhulekh.gov.in, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में भूमि रिकॉर्ड खसरा खतौनी रियल टाइम खतौनी गिरदावरी को ऑनलाइन बनाया है। भूलेख पोर्टल के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड संबंधित जानकारी आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है।
इस पोर्टल की सहायता से आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने, और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.
उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल कैसे देखें
उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
- सर्वप्रथम यूपी भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ ओपन करें।
- यहां पर आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।
- यहां पर आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा सांकेतिक क्रमांक को सबमिट करना है, इसके बाद आप भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जिला/जनपद, तहसील और ग्राम/गांव का नाम / ग्राम का नाम / ग्राम कोड चुने।
- गांव/ ग्राम आसानी से चुनने के लिए आप ग्राम का पहला अक्षर चुने।
- फसली वर्ष चुने।
- खतौनी की नकल प्राप्त करने के लिए आपको यहां पर चार विकल्प दिख रहे हैं- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें।
- मौजूद विकल्प के साथ आप आगे बढ़ सकते हैं।
उद्धरण देखें (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें/टच करें।
यहां जिन ग्रामों की वर्तमान खतौनी नहीं दिख रही है, उन ग्रामों की रियल टाइम खतौनी देखी जा सकती है | जिस ग्राम की खतौनी रियल टाइम खतौनी में कन्वर्ट हो गयी इसका डिटेल रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड पर देखी जा सकती है ।
रियल टाइम खतौनी की नक़ल कैसे देखें
रियल टाइम खतौनी नकल देखने के लिये आपको उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर जाकर नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के भूलेख-खतौनी पोर्टल पर मौजूद पहले विकल्प रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें पर क्लिक करें.
- कैप्चा/सांकेतिक क्रमांक दर्ज करें और आगे बढ़ें।
- अगले पेज पर अपना जनपद/जिला, तहसील और ग्राम चुनें.
अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने 5 विकल्प आएँगे:
- फसली वर्ष चुने।
- खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें- यहां खसरा/गाटा संख्या चयन करें
- खाता संख्या द्वारा खोजें- खाता संख्या भरे
- खातेदार के नाम द्वारा खोजें- यहां नाम के कुछ अक्षर भरे
- भूमि श्रेणी द्वाराखोजें- यहां पर कृपया भूमिका प्रकार चुने
- नामांतरण दिनांक से खोजें- नामांतरण का दिनांक चुने
- मौजूद जानकारीका विकल्प चुनेऔर उदाहरण देख बटन पर क्लिक करें।
- कैप्चा/ सांकेतिक क्रमांक सही तरीके से लिखे और सबमिट बटन पर क्लिक करें/ टच करें ।
उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) आपके सामने दिख रही है ।
भूखंड गाटे के विक्रय होने की स्थिति कैसे जाने
उत्तर प्रदेश राज्य में जमीन की खरीदी बिक्री के मामले में धोखाधड़ी न हो, इसलिए उत्तर प्रदेश स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने भूमि संपत्ति के विक्रय खरीदी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन कर दी है। जमीन/ भूमि संपत्ति विक्रय(sale) जानकारी/ सूचना हम यूपी भूलेख के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
भूखंड गाटे की विक्रय होने की स्थिति जानने के लिए आपको उत्तरप्रदेश के भूलेख पोर्टल – upbhulekh.gov.in पर जाना है और, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के भूलेख-खतौनी पोर्टल पर मौजूद तीन नंबर की टैब भूखंड गाटे की विक्रय होने की स्थिति जाने पर क्लिक करें.
- आगे अपना जनपद/जिला, तहसील और ग्राम/गांव चुनें.
इसके बाद यहां पर नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें यह विकल्प दिख रहा है।
- खसरा संख्या लिखें और खोजें।
- यहां पर अगर एक से ज्यादा नाम आ रहे हैं तो संबंधित नाम सेलेक्ट करें।
- इसके बाद विक्रय प्रस्थिति पर क्लिक कर दे।
- भूमि क्रय विक्रय हुआ है तो स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग पोर्टल पर भूमि/ सम्पत्ति के विक्रय की सूचना दिखेगी।
- भूमि संपत्तिके विक्रय की सूचना यहां पर आपको दिख रही है।
- अगर भूमि क्रय विक्रय नहीं हुआ है तो क्रय- विक्रय का विवरण उपलब्ध नहीं हैं यह मैसेज दिखेगा।
भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति कैसे जानें
प्रदेश में भूमि या संपत्ति खरीदने से पहले, क्रेता को यह भी जांचना होगा कि संपत्ति पर किसी तरह के कानूनी या वित्तीय विवाद तो नहीं चल रहा है? वादग्रस्त स्थिति संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- उत्तर प्रदेश भूलेख आधिकारिक पोर्टल ओपन करें।
- भूलेख खतौनी पोर्टल होम पेज पर चार नंबर की टैब “भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने” पर क्लिक या टच करें।
- यहां पर जिला/जनपद , तहसील और गांव का चयन करें।
- जनपद, तहसील,ग्राम चयन के बाद यहां पर आपको “खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे” टैब दिख रही है।
- खसरा/गाटा नंबर खोजें और गाटा प्रस्थिति पर क्लिक या टच करें।
संबंधित जमीन परअगर कोई केस चल रहा है तो गाटा प्रस्थिति पर क्लिक करते ही vaad.up.nic.in वेबसाइट पर प्रश्नगत भूखण्ड / गाटे पर दर्ज़ वादों का विवरण दिख रहा है।
अगर कोई केस नहीं चल रहा है वादग्रस्त स्थिति नहीं है तो,vaad.up.nic.in पोर्टल पर “प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं है” यह मैसेज दिखेगा ।